हरियाणा खेलों और खिलाड़ियों को और आगे ले जाएंगे बेनिवाल : रामदयाल बलडी

Haryana News: जसविंदर मीनू बेनिवाल को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री कृष्ण लाल पंवार जनरल सेक्रेटरी बनाए जाने का करनाल के सामाजिक और समाजसेवी लोगों ने स्वागत किया है। मीनू बेनिवाल की टीम के सक्रिय सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता रामदयाल बलड़ी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने यह बड़ा ही सहानीय फैसला लिया है।
क्योंकि बेनिवाल खुद खिलाड़ी रहे हैं और लगातार खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। रामदयाल बलड़ी ने कहा कि मीनू बेनिवाल हरियाणा के खेलों और खिलाड़ियों को प्रगति की राह पर लेकर जाएंगे। उनके नेतृत्व में हरियाणा के खिलाड़ी देश और दुनिया में डंका बजाएंगे, क्योंकि बेनिवाल की खुद खेलों में रुचि है। उनकी नियुक्ति पर बलड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया है।
Advertisement




