कॉमेडियन भारती सिंह पड़ीं बीमार, रोते हुए बताया हाल: आई ब्लड टेस्ट करवाने की नौबत

Comedian Bharti Singh: पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह की तबीयत ठीक नहीं हैं. वह लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में रोती नजर आ रही हैं. भारती सिंह ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं. उन्हें तेज बुखार है. वह इस चलते काफी परेशान हैं. कॉमेडियन ने बताया कि वह जल्द ही ब्लड टेस्ट करवाएंगी. मालूम हो, देशभर में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है. लगातार कोविड19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.
Also Read This: Indian Passport में अब होंगे 5 बड़े बदलाव: हर भारतीय को मिलेगी स्मार्ट सुविधा
यूट्यूब व्लॉग में भारती सिंह अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए इमोशनल हो जाती हैं. भारती कहती हैं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं. उन्हें डर लग रहा है कि इंजेक्शन न लगवाना पड़ा. जबकि भारती के पति हर्ष लिंबाचिया ने फैसला लिया है कि उन्हें ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए.
Comedian Bharti Singh: क्यों डर रही हैं भारती सिंह
भारती सिंह ने व्लॉग में ये भी बताया कि वह हाल फिलहाल में ही बैंकॉक से लौटी हैं. तब से वह सुस्त और असहज महसूस कर रही हैं. मौजूदा समय में कोरोना केसेज बढ़ रहे हैं. इसलिए भी वह डरी हुई हैं.
Also Read This: 24 IPS और 14 DANIPS अधिकारियों का तबादला
भारती सिंह ने 70% तक बदला लाइफस्टाइल
भारती बताती हैं कि अपने डेली रूटीन पर भी बात करती हैं. वह बताती हैं कि उन्होंने अब अपनी दिनचर्या को भी 70 फीसदी तक सुधार लिया है. रात में साढ़े दस बजे तक सो भी जाते हैं. ताकी हेल्दी लाइफस्टाइल जारी रख सकें. भारती सिंह ने अपने व्लॉग में फैंस को भी आगाह किया कि सब सेफ्टी बरतें. सब रेगुलर चेकअप भी करवाएं और किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरतें.
कामकाज के बारे में
भारती सिंह के कामकाज की बात करें तो वह फिलहाल ‘लाफ्टर शेफ़्स सीजन 2’ को होस्ट करती नजर आ रही हैं. पिछला सीजन भी उन्होंने होस्ट किया था और ये शो काफी पॉपुलर हुआ था. इसके अलावा, वह पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ एक पॉडकास्ट शो भी होस्ट करती हैं. पॉडकास्ट के अलावा रोजाना अपना व्लॉग भी फैंस के साथ शेयर करती हैं.
NEWS SOURCE Credit : news18




