ट्रम्प के आगे क्यों झुक रहे मोदी: सिर हिलाने के लिए PM नहीं चुना: खड़गे बोले

Kharge

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयानों को लेकर सोमवार को पीएम मोदी पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा- मैं नहीं समझ पा रहा कि मोदी ट्रंप के सामने क्यों झुक रहे हैं। यह देश के लिए ठीक नहीं है।

Advertisement

दरअसल खड़गे का बयान ट्रम्प के दावे पर आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि रूस से तेल आयात पर अमेरिकी नाराजगी के बाद भारत ने तेल खरीद घटाई, क्योंकि मोदी मुझे (Trump) खुश करना चाहते थे। खड़गे ने वेनेजुएला की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा- वहां बन रहे हालात दुनिया के लिए अच्छे नहीं हैं।

Also Read This: सब्जी व मशरूम उत्पादन से किसानों की आय में हो रही उल्लेखनीय वृद्धि

Congress ने 3 सवाल…

क्या भारत की विदेश नीति अब अमेरिका तय कर रहा है?
क्या रूस से तेल आयात घटाने का फैसला ट्रम्प को खुश करने के लिए लिया गया?
ट्रम्प की धमकियों और दावों पर मोदी चुप क्यों हैं?

Also Read This: आज चांदी हुई ₹7,725 महंगी: सोना पहुंचा ₹741 बढ़कर ₹1.37 लाख

भारत-पाक शांति दावे पर तंज

खड़गे ने ट्रम्प के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें वे बार-बार भारत और पाकिस्तान के बीच शांति कराने की बात कहते हैं। खड़गे बोले- ट्रम्प कम से कम 70 बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाक के बीच शांति कराई।

NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button