शराब ठेकेदार और उसके भाई पर कैथल में हमला: दोनों भाई भरने जा रहे थे क़िस्त

crime news

Crime News: कैथल के गांव सीनंद में आठ आरोपियों ने मिलकर एक शराब ठेकेदार और उसके भाई पर गंडासी, डंडे और जेलियों से हमला कर दिया। दोनों भाई ठेके की किस्त भरने के लिए पास के गांव जा रहे थे। आरोपी उन्हें तब तक पीटते रहे जब तक बेहोश नहीं हुए। इस संबंध में ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत दी है।

Advertisement

Also Read This: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज

स्कूल के पास रास्ता रोका

जब वे गांव के सरकारी स्कूल के पास वाली गली में पहुंचे तो एकदम सुनील, रामसिंह, सतीश, राजपाल, चरण सिंह, राजेश व अंकित अपने हाथों में जेली, गंडासी व डंडे लेकर आ गए और सभी ने मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उन दोनों भाईयों पर हमला कर दिया। इससे वह काफी चोटें लगने से वहीं पर बेहोश हो गया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्‌ठे हुए तो सभी आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हथियारों सहित मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से जान का खतरा जताया है।

Also Read This: Sapna Choudhary ने कराई हरियाणवी सिंगर के साथ ‘Tauba Tauba’

चल रही थी पुरानी रंजिश (Crime News)

गांव सीनंद निवासी सतीश कुमार ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि वह शराब की ठेकेदारी का काम करता है। गांव के ही सुनील व उसके पिता रामसिंह के साथ उनकी करीब 10 साल से रंजिश चल रही है। इस बारे में कई बार पंचायतें भी हो चुकी हैं। अब 21 जनवरी को वह और उसका छोटा भाई परमजीत मोटरसाइकिल पर ठेके की किस्त दो लाख 10 हजार रुपए भरने के लिए घर से गांव कुराड़ के लिए निकले थे।

NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button