सोहाना धरने पर गरजे निसिंग ब्लॉक के किसान: दिया समर्थन

Farmer protest: गांव सोहाना के रकबे में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के बैनर तले चल रहा धरना आठवें दिन में प्रवेश कर गया है। गत आठ दिनों से करनाल रिंग रोड पर रास्ते की मांग को लेकर सोहाना गांव के रकबे में लगातार अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। आंदोलनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक शासन व प्रशासन की ओर से कोई भी प्रतिनिधि ग्रामीणों की औपचारिक तौर पर सुध लेने नही पहुंचा है। जिसकों लेकर ग्रामीणों रोष बढऩे लगा है।
वीरवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक विकास खंड निसिंग इकाई से जुड़े एक बड़े जत्थे ने सोहाना धरना पर पहुंचकर जोरदार ढ़ंग से नारेबाजी करते हुए धरने में शामिल हुए। जत्थे की अगुवाई भाकियू के व्योंवृद्व किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर, प्रधान रामफल नरवाल नरूखेड़ी तथा राजबीर मान घौघड़ी पुर ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर भाकियू प्रदेश संगठन सचिव शाम सिंह मान, चेयरमैन यशपाल राणा, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान ने धरने को विशेष तौर पर संबोधित किया। कल 22 जून को तय कार्यक्रम के तहत ब्लॉक असंध क्षेत्र से सोहाना धरने पर अपना समर्थन देने के लिए जत्था पहुंचेगा।
Also Read This: सीजफायर को लेकर पाक DGMO से बातचीत होगी या नहीं
भाकियू के बैनर तले सोहाना गांव के रकबे में चल रहा धरना आठवें दिन में प्रवेश कर गया है। भाकियू (Farmer protest) नेताओं ने अपने संबोधन में आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन ी और से रास्ते की मांग को लेकर चल रहे धरने की पूर्ण रूप से अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक करनाल रिंग रोड़ पर रास्ता बनाए जाने की मांग को पूरा नहीं किया जाता तब तक शांति पूर्ण तरीके से ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहेगा।
जत्थे में भाकियू महासचिव राजेंद्र राणा, किसान नेता शमशेर नरवाल, भरतरी मान, जयपाल शर्मा, रणबीर कतलाहेड़ी, पूर्ण सिंह, हवा सिंह खेड़ी नरू,जोगिंद्र नरवाल, गुलजार सिंह सहित कई भाकियू कार्यकर्ता शामिल रहे।




