नौवां हफ्ता चल रहा था तब हुआ मिसकैरिज: अपना पहला बच्चा खो चुकी Gauahar Khan

Gauahar Khan: टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने 10 अप्रैल को एक वीडियो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. हालांकि उनके पहले बच्चे के होने से पहले उनका एक मिसकैरिज हुआ था, जिसने उन्हें अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया था. हाल ही में गौहर खान (Gauahar Khan) ने अपनी प्राइवेट लाइफ को एक बड़ा खुलासा किया है.
Also Read This: भारत में PM मोदी से मिलते ही बच्चों ने कहा-“ये तो हमारे दादा हैं”
बता दें कि गौहर खान (Gauahar Khan) ने अपने व्लॉग में बताया “एक बात है जो मैंने आज तक किसी से शेयर नहीं की. मैं ये बात बहुत हिम्मत करके कह रही हूं. जेहान को जन्म देने से पहले मेरा मिसकैरिज हुआ था. उस दर्द को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है. मैं पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं तो पूरा परिवार बहुत खुश था. जैद और मैं भी एक नए जीवन की शुरुआत को लेकर बेहद एक्साइटेड थे. लेकिन जब प्रेगनेंसी का नौवां हफ्ता चल रहा था, तब डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनका बच्चा नहीं बच पाया है.”
जेहान के आने से लौटी खुशियां
एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) ने दिसंबर 2020 में शादी किया था. इसके बाद साल 2023 में इस कपल ने अपने पहले बेटे जेहान का स्वागत किया. जिसके बाद उनके घर खुशियां लौट गई थीं. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं जेहान को अल्लाह का तौफा मानती हूं.”
Also Read This: OLA इलेक्ट्रिक की रोडस्टर एक्स की डिलीवरी शुरू
कौन हैं जैद दरबार
बता दें कि जैद दरबार (Zaid Darbar) की बात करें तो वो म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं और एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं. गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है और फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं. ये कपल एक बार फिर से पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं. 10 अप्रैल को गौहर खान (Gauahar Khan) ने अपने पति जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था.
NEWS SOURCE Credit :lalluram




