₹11 हजार सस्ता हुआ सोना: चांदी गिरकर ₹2.32 लाख पर आई

gold rate

Gold Rate: इस हफ्ते सोने-चांदी (Gold Rate) के दाम में गिरावट रही। सोना हफ्तेभर में 11 हजार रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 13 मार्च को 1.58 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.60 लाख किलो से गिरकर 2.32 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 28 हजार रुपए कम हुई।

Advertisement

अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से निवेशक अपनी ‘गोल्ड होल्डिंग्स’ बेचकर कैश (डॉलर) इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि बाजार की अस्थिरता से निपट सकें।

जरूर पढ़े: Haryana के 3 शहरों में दो दिन मौसम रहेगा शुष्क: तापमान 35°C से ऊपर

1.53 लाख रुपए गिरी चांदी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 28,903 रुपए सस्ता हो चुका है।

जरूर पढ़े: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज: देखते रह गए लोग

वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 50 दिन में चांदी 1.53 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button