सोने के दाम ज्यादा बढ़ जाने के बाद अब आएगी तगड़ी गिरावट: जानिये कितना सस्ता होगा गोल्ड
After the price of gold has increased a lot, now there will be a huge fall: know how cheap gold will become

Gold Rate: इस साल सोने के दाम 17 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। सोना इस साल लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। परंतु, सोने के दामों में अब गिरावट देखने को मिलने वाली है। ऐसा दावा एक्सपर्ट ने एक रिपोर्ट में किया है। सोने में छोटी मोटी नहीं, तगड़ी गिरावट का अनुमान सामने आया है।
अमेरिकी एनालिस्ट ने गोल्ड रेट पर लगाया अनुमान
सोने में निवेश करना है और सोना बहुत महंगा है और आप सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है। एक अमेरिकी एनालिस्ट ने अनुमान के अनुसार सोने (Gold Rate Down) में बहुत भारी गिरावट हाने वाली है। इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताए हैं। अमेरिकी एनालिस्ट जॉन मिल्स ने यह अनुमान लगाया है और यह सही साबित होता है, तो सोना बड़ी डुबकी लगाएगा।
Gold Rate: आखिर क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दामों में हाल ही में कई कारणों से बढ़ौतरी जारी है। जिन लोगों ने निवेश के लिहाज से पहले ही सोना (Gold Rate) खरीद लिया, उनको जबरदस्त प्रॉफिट मिल रहा है। सोने के दाम बढ़ने के पीछे भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी अर्थव्यवस्था की अनिश्चितता, महंगाई बढ़ने की आशंका और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति हैं।
देश में शेयर बाजार गिरना भी सोने की कीमतें बढ़ने का कारण है। निवेशकों ने इन कारणों से सोना खरीदा है और मांग बढ़ने से सोना महंगा हुआ है। बैंक भी सोना खरीद रहे हैं।
Also Read This: वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा! किस किस नेता के पास है वक्फ जमीन
गिर सकते हैं सोने के दाम
अब सोने के दामों में गिरावट के संकेत आ रहे हैं। एनालिस्ट जॉन मिल्स के अनुसार सोने की कीमतों (Gold Rate Down) में गिरावट की संभावना है। उनके अनुसार सोने की डिमांड और सप्लाई के बीच का अंतर अगले कुछ टाइम में तेजी से कम हो सकता है। सोना महंगा होने पर माइनिंग बढ़ती है।
दुनिया में अब रेट बढ़ने से सोने का भंडार 9% बढ़ा है। कई देश बड़े पैमाने पर सोने का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा, पुराना सोना भी प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में बाजार में सोना ज्यादा है और अगर बाजार स्थिर या ऊपर उठते हैं तो सोने में निवेश करने वाले यहां से सोना बेचकर निकल लेंगे, ऐसे में सोने के दाम धड़ाम हो सकते हैं।
Gold Rate: अभी क्या चल रहे हैं गोल्ड के दाम
फिलहला वैश्विक बाजार में सोने के दाम 3,132.71 डॉलर प्रति औंस चल रहे हैं। अगर यह इतने गिरेंगे तो निवेश करने वालों को झटका लगेगा, वहीं नए निवेशकों के लिए खरीदने का सुनहरा मौका होगा। जॉन मिल्स का अनुमान सही होने पर सोने (Gold Rate) का बाजार बदल जाएगा।
कीमतें बढ़ने का भी अनुमान
जहां, एक और मिल्स ने कीमतें कम होने को अनुमान लगाया है, वहीं वॉल स्ट्रीट के कई एनालिस्ट सोने के दाम (Gold Rate Hike) बढ़ने का अनुमान लगा रहे हैं। बैंक ऑफ अमेरिका के अनुसार अगले दो साल में सोना 3,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। वहीं, गोल्डमैन सॉक्स के अनुसार 2025 के अंत तक सोने की कीमतें 3,300 डॉलर प्रति औंस तक हो सकती हैं।




