सेहत के साथ स्किन के लिए भी बेस्ट है बादाम; चुटकियों में निखार पाने के लिए इसका लगाएं फेस पैक

Health Tips

Health Tips: बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट जिसे खाकर आप खुद को कई बीमारियों से भी बचा सकते हैं। बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसे खाकर दिल, दिमाग, हड्डियां, पाचन और स्किन को भी बहुत फायदा मिलता है। इससे स्किन को कई तरह के फायदे होते हैं। विटामिन ई से भरपूर बादाम का स्किन केयर में अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। चेहरे पर चुटकियों में निखार पाने के लिए आप बादाम से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

Also Read This: Jyoti Malhotra ने पाकिस्तान पहुंचाई ये जानकारी

(1) ओट्स और बादाम पाउडर

सामग्री

1 चम्मच पिसा हुआ ओट्स

1 चम्मच बादाम पाउडर

1-2 चम्मच कच्चा दूध

कैसे बनाएं

तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में धीरे से मालिश करें। 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। अगर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो आप इसमें बादाम पाउडर की जगह तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Also Read This: लड़कियों से दोस्ती का लालच देकर बनाया जाता पाकिस्तानी जासूस

(2) मुल्तानी मिट्टी और बादाम पाउडर (Health Tips)

सामग्री

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

1-2 चम्मच बादाम पाउडर

4 चम्मच गुलाब जल

कैसे बनाएं

फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को एक साथ मिक्स करें। अगर कंसिस्टेंसी सही न मिले तो गुलाब जल जरूरत के मुताबिक डाल सकते हैं। जब चिकना पेस्ट तैयार हो जाए तो इस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। ऑयली स्किन के लिए ये फेस पैक काफी अच्छा है।

Also Read This: पाकिस्तान को तबाह करने का आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बना दिया गया इनाम

(3) बेसन और बादाम पाउडर

सामग्री

2 चम्मच बेसन

एक चुटकी हल्दी पाउडर

1 चम्मच बादाम पाउडर

पानी

कैसे बनाएं

इस फेस पैक को बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और चिकना पेस्ट तैयार करें। फिर पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

(4) नींबू का रस और बादाम पाउडर

सामग्री

1 बड़ा चम्मच शहद

2 बड़े चम्मच बादाम पाउडर आधा चम्मच नींबू का रस

कैसे बनाएं

तीनों चीजों को मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें और फिर इस मिक्स को अपने साफ चेहरे पर लगाएं और धीरे से रगड़ें। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button