हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट: 7 डिग्री तक तापमान गिरा, सबसे ठंडा महेंद्रगढ़

imd

IMD: हरियाणा में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

सुबह और देर रात के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है। कई इलाकों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनने का भी अनुमान है। 10 जनवरी की तुलना में न्यूनतम तापमान में औसतन 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान अब भी सामान्य से नीचे बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (रविवार को) अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, रोहतक, झज्जर, जींद, हिसार और भिवानी में भी हल्का कोहरे का असर दिखेगा।

Also Read This: ‘ठुमका लाख लाख’ गाने पर कशिश चौधरी ने किया कमरतोड़ डांस

3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

आने वाले दिनों की बात करें तो 12 जनवरी को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरा बना रहेगा।

दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है, जबकि उत्तर और मध्य जिलों में कोहरा जारी रहेगा।

14 जनवरी को भी यही स्थिति बनी रहने के आसार हैं और अधिकतर जिलों में सुबह के समय दृश्यता कम रह सकती है।

Also Read This: स्टेज पर एक एक स्टेप के साथ बोली ‘शक्‍की बलमा’

IMD: महेंद्रगढ़ में 1.6 डिग्री तापमान

न्यूनतम तापमान के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में सबसे ठंडा जिला महेंद्रगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में 4 डिग्री, करनाल में 4.4 डिग्री और रोहतक में 5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

Also Read This: बार-बार वीडियो देखने के बाद भी नहीं भरेगा मन

नारनौल में 7 डिग्री तक गिरा पारा

अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे 13 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान पलवल में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button