ड्राफ्ट लिस्ट में 13% वोटर घटे, यूपी में सबसे ज्यादा 2.89 करोड़: 12 राज्यों में SIR

SIR: चुनाव आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की ड्राफ्ट लिस्ट जारी की। इसके साथ ही 12 राज्यों में SIR का पहला फेज खत्म हो गया। वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए 28 अक्टूबर, 2025 से शुरू हुई मुहिम 2 महीने 11 दिन चली।
SIR से पहले इन राज्यों में 50.97 करोड़ मतदाता थे। वैरिफिकेशन के बाद 44.38 करोड़ रह गए। करीब 6.59 करोड़ मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हट गए हैं। यह 12 राज्यों के कुल मतदाताओं का 12.93% है। यानी हर 100 वोटर्स पर करीब 13 नाम कट गए।
Also Read This: मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी पुलिस! पुलिस-MCD टीम पर पत्थरबाजी
जानिए राज्यों में SIR ड्राफ्ट लिस्ट में कितने वोटर कम हुए
राजस्थान: 41.85 लाख वोटर्स के नाम कटे (SIR)
राजस्थान में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 41.85 लाख वोटर्स के नाम काटे गए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट से पहले राज्य में 5.48 करोड़ थे, ड्राफ्ट लिस्ट में 5.06 करोड़ वोटर्स का नाम शामिल किया गया।
काटे गए वोटर्स का प्रतिशत 7.6 है, यानी हर 100 से में लगभग 8 वोटर्स का नाम हटाया गया है। हालांकि, 41.85 लाख वोटर्स में से 8.75 लाख मृत पाए गए, 3.44 लाख डुप्लीकेट या फर्जी थे, तो वहीं 29.6 लाख वोटर्स शिफ्ट, लापता और अन्य थे।
Also Read This: CM योगी के हर पात्र को आवास देने की मुहिम के तहत तेज गति से हो रहा काम
पश्चिम बंगाल: 58.20 लाख वोटर्स के नाम काटे गए
पश्चिम बंगाल में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 58.20 लाख नाम कट गए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट से पहले राज्य में 7.66 करोड़ थे, ड्राफ्ट लिस्ट में 7.08 करोड़ वोटर्स का नाम शामिल किया गया।
काटे गए वोटर्स का प्रतिशत 7.6 है, यानी हर 100 से में लगभग 8 वोटर्स का नाम हटाया गया है। हालांकि, 58.20 लाख वोटर्स में से 24.17 लाख मृत पाए गए, 1.38 लाख डुप्लीकेट या फर्जी थे, तो वहीं 32.65 लाख वोटर्स शिफ्ट, लापता और अन्य थे।
Also Read This: वोट चोरी के आरोपों को लेकर कंगना रनौत का विपक्ष पर तगड़ा हमला
मध्य प्रदेश: 42.74 लाख वोटर्स के नाम काटे गए (SIR)
मध्य प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 42.74 लाख नाम कट गए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट से पहले राज्य में 5.74 करोड़ थे, ड्राफ्ट लिस्ट में 5.31 करोड़ वोटर्स का नाम शामिल किया गया।
काटे गए वोटर्स का प्रतिशत 7.44 है, यानी हर 100 से में लगभग 7 वोटर्स का नाम हटाया गया है।
Also Read This: ‘तू चीज लाजवाब’ गाने पर सपना चौधरी ने किया धांसू डांस
उत्तर प्रदेश: 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम काटे गए
उत्तर प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ नाम कट गए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट से पहले राज्य में 15.44 करोड़ थे, ड्राफ्ट लिस्ट में 12.55 करोड़ वोटर्स का नाम शामिल किया गया।
काटे गए वोटर्स का प्रतिशत 18.72 है, यानी हर 100 से में लगभग 19 वोटर्स का नाम हटाया गया है।




