पाकिस्तान ने जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइल से किया हमला: S-400 ने सभी को मार गिराया

Operation Sindoor 2.0

Operation Sindoor 2.0: पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार रात को ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। ये हमले जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में किए गए। पाकिस्तान ने सुसाइड ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिन्हें भारत के S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ने नाकाम कर दिया।

Advertisement

पाकिस्तान की तरफ से आरएसपुरा सेक्टर में भारी शेलिंग हो रही है। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कुपवाड़ा और बारामूला में पाकिस्तानी की ओर से भारी फायरिंग हो रही है, जिसका भारतीय सेना जवाब दे रही है। सतवारी, सांबा, आरएस पुरा सेक्टर और अरनिया में 8 मिसाइलें दागीं। इन्हें भी भारतीय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।

जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला हुआ। पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।

Operation Sindoor 2.0: इन इलाकों में पूरी तरह ब्लैक आउट

1. जम्मू-कश्मीर: जम्मू, उधमपुर, किश्तवाड़, अखनूर, सांबा, श्रीनगर और अनंतनाग

2. राजस्थान: बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर

3. पंजाब: चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन

4. गुजरात: भुज, कच्छ और पाटण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button