भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सेवा, समर्पण और सुशासन की मिसाल: हरविन्द्र कल्याण

Atal Bihari

Atal Bihari: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने सत्ता के दौरान शीर्ष पद पर रहते हुए सेवा, समर्पण और सुशासन के मार्ग को अपनाया। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी ‘सुशासन से सेवा’ के मार्ग पर देश को आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण आज कल्पना चावला सरकारी मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में करनाल जिले में विभिन्न विकास कार्यो को प्रदर्शित करती डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई और इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Advertisement

Also Read This: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने शासन को सुशासन में बदलने का दिया विजन

विधानसभा अध्यक्ष ने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari) जी को नमन करते हुए सुशासन के चार प्रमुख स्तंभों—पारदर्शिता, जवाबदेही, संवेदनशीलता और कानून का शासन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुशासन केवल सरकार या पद पर बैठे व्यक्तियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शासन में पारदर्शिता बढऩे से आमजन को सीधा लाभ हुआ है। हर जिम्मेदार व्यक्ति, चाहे वह अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि, उसे जनता के प्रति अपनी जवाबदेही स्वयं सुनिश्चित करनी चाहिए।अपनी जिम्मेदारियों को नैतिकता के साथ निभाना ही वास्तविक सुशासन है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की कल्पना महिला सशक्तिकरण के बिना असंभव है। जब तक हम ग्राम पंचायत स्तर पर लोकतंत्र को सशक्त नहीं करेंगे, तब तक सुशासन के पूर्ण परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। संसद में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल भविष्य में नीति-निर्माण में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करेगा। उन्होंने युवाओं और नागरिकों को भविष्य की चुनौतियों के प्रति भी आगाह करते हुए कहा कि हमें विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना होगा। उन्होंने समाज से अपील की कि वे अपनी युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से बचाने के लिए एकजुट होकर काम करें।

Also Read This: बार-बार वीडियो देखने के बाद भी नहीं भरेगा मन

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) द्वारा हरियाणा में सुशासन की दिशा में उठाए गए क्रांतिकारी कदमों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ प्रदेश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे है।

इस अवसर पर विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari) जी के सम्मान में ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति से ऊपर उठकर किसान, मजदूर, व्यापारी और महिलाओं के लिए काम किया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं चलाई गई हैं जिनसे पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button