आर्मी ऑफिसर बोले- हमारी सेनाएं पूरी तरह तैयार, अगर फिर हमला किया तो देंगे मुंहतोड़ जवाब

Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद शनिवार शाम को रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आर्मी से कर्नल सोफिया कुरैशी, एयरफोर्स से विंग कमांडर व्योमिका सिंह और नेवी से कमोडोर रघु आर नायर मौजूद थे।

Advertisement

कर्नल सोफिया ने पाकिस्तान की तरफ से गलत सूचनाएं फैलाने की जानकारी दी। वहीं कमोडोर नायर ने कहा कि भारत की सेनाएं पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं। अगर फिर हमला हुआ, तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Operation Sindoor: कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा

अब मैं आपको पाकिस्तान की मिस इन्फॉर्मेशन कैंपेन के बारे में जानकारी दूंगी। पहला उसने अपने जेएफ-17 से हमारे एस-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया। ये बिल्कुल गलत है। उसका कहना है कि हमारी एयरफील्ड सिरसा, जम्मू,पठानकोट और भुज में हमला किया है, ये भी पूरी तरह से गलत है।

हमारे चंडीगढ़ और ब्यास स्थित हथियार खाने पर हमला किया, यह बात भी गलत है। हमने आपको सुबह भी बताया था कि ये सभी मिलिट्री फैसिलिटीज पूरी तरह सुरक्षित हैं, इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

हमने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार सिस्टम को फेल किया। उनके मिलिट्री सिस्टम का हमने नुकसान किया। इंडियन आर्म्ड फोर्सेस पूरी तरह तैयार हैं। भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए तैयार है।

इसके अलावा पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार सिस्टम को बेकार कर दिया। LoC के पास पाकिस्तान के कमांड एंड कंट्रोल लॉजिस्टिक इंस्टालेशन और उनके मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर्स और उनके पर्सनल का इतना नुकसान हुआ कि पाकिस्तान की ऑफेंसिव और डिफेंसिव कैपेबिलिटी को नष्ट कर दिया गया।

दोनों देशों ने हमले रोके- विदेश सचिव बोले

विदेश सचिव मिसरी ने शनिवार शाम 6 बजे बताया कि सीजफायर शाम 5 बजे से लागू होगा। अब दोनों देश जमीन, आकाश और समुद्र से एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। भारत-पाकिस्तान के DGMO 12 मई को दोपहर 12 बजे बातचीत करेंगे।’

सीजफायर के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता की। शनिवार शाम 5:30 बजे यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button