UP में एक्सप्रेस-वे पर पहली बार होगा नाइट लैंडिंग ट्रायल; राफेल-जगुआर ने दिखाई ताकत

Rafale-Jaguar

Rafale-Jaguar: UP के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखाया। 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर जगुआर, मिराज जैसे 15 लड़ाकू विमानों ने आंधी-तूफान के बीच ‘टच एंड गो’ किया।

Advertisement

सबसे पहले C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान (Rafale-Jaguar) ने एक्सप्रेस-वे पर ‘टच एंड गो’ किया। इसके बाद जगुआर, मिग और राफेल विमानों ने एक साथ आसमान में करतब दिखाए।

करीब दो घंटे तक वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने अभ्यास किया। रात को एक घंटे का नाइट लैंडिंग शो होगा, जो रात 9 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा।

शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। हालांकि, नाइट शो नहीं होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे UP का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है। यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है। गंगा एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है।

सिर्फ AN-32 लड़ाकू विमान ने एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग की। उसे आगे बढ़ना था, लेकिन हवा की गति इतनी तेज थी कि वह आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद पायलट ने विमान को 180 डिग्री घुमाकर उसका रुख हवा की दिशा में मोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button