एयरफोर्स करेगा गंगा एक्सप्रेसवे पर डे-नाइट लैंडिंग की प्रैक्टिस; आतंकियों को चुन-चुन के मारेंगे- अमित शाह

Indian Air Force: इंडियन एयरफोर्स आज यूपी के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी 3.5 KM लंबी हवाई पट्टी पर नाइट लैंडिंग अभ्यास करेगी। इस एक्सप्रेसवे पर दिन और रात दोनों में फाइटर जेट की लैंडिंग कराई जा सकेगी।
अधिकारियों ने कहा कि 250 सीसीटीवी कैमरे लगाकर हाई लेवल सिक्योरिटी उपाय किए गए हैं। एयर शो में दिन और रात के फेज होंगे। इसमें लो फ्लाई-पास्ट, लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस की जाएगी।
इधर, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आतंकियों को चुन-चुन के मारेंगे। आतंक पर हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है। इसे जड़ से उखाड़ देंगे। हमला करने वाले आतंकी बचेंगे नहीं। आतंकवाद के खात्मे तक लड़ाई जारी रहेगी।
पहलगाम के बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी गोलीबारी में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। 17 लोग घायल हुए थे।
राफेल, Su-30 MKI, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, सी-130जे सुपर हरक्यूलिस, AN-32 और MI-17 V5 हेलिकॉप्टर इस एयर शो में शामिल होंगे। गंगा एक्सप्रेसवे (Indian Air Force) उत्तर प्रदेश का चौथा ऐसा एक्सप्रेसवे है, जिसमें हवाई पट्टी है। हालांकि रात में लैडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेसवे है।
14 तरह के वीजा होल्डर पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल थी। 70 के करीब पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर पर फंसे हुए। भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से बॉर्डर बंद है।




