गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसने वाली महिला गिरफ्तार: Salman Khan की सिक्योरिटी में लगी सेंध

Salman Khan: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सलमान खान का नाम इस वक्त एक बार से सुरक्षा इंतजामों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। लंबे समय से सलमान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही है और अब खबर आ रही है कि मुंबई में एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक अज्ञात महिला ने जबरन घुसने की कोशिश की। जिससे सलमान खान की सिक्योरिटी में एक तरह से सेंध लगी है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने तुरंत ही इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला क्या है आइए उसे विस्तार से जानते हैं।
Also Read This: खेसारी लाल संग सोना पांडे के इस गाने ने तोड़े सारे रिकार्ड
सलमान खान के घर में घुसी महिला
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर जाने के लिए एक महिला ने जबरन कोशिश की है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बिना किसी अनहोनी के उसे तुरंत पकड़ लिया और घर के अंदर जाने से रोका। इसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और उस महिला को अरेस्ट कर लिया। फिलहाल उस महिला से पूछताछ चल रही है कि आखिर क्यों वह इस तरह से सलमान खान के घर के अंदर जाना चाहती थी।
Also Read This: रवि किशन का बेहद अश्लील गाना
कुछ महीनों पहले ये खबर सामने आई थी कि दो बाइक सवार युवकों ने मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी। जिसके बाद से सलमान की सिक्योरिटी को और अधिक बढ़ा दिया गया। लेकिन उनके अजीज दोस्त और राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से भाईजान की जान को खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए उनको Y प्लस सिक्योरिटी मुहैया कराई गई।
समय-समय पर सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की तरफ से जान से मारने की धमकियां भी मिलती रही हैं। जिसकी वजह से जब भी सलमान कहीं जाते हैं तो उनके साथ सुरक्षाकर्मियों का काफिला चलता है। मुंबई पुलिस भी सलमान की सिक्योरिटी को लेकर गंभीर है और प्रशासन के कुछ सिपाही भी उनके साथ मौजूद रहते हैं।
Also Read This: Samantha Ruth Prabhu के इमोशनल स्पीच से एक्स पति नागा चैतन्य की मां हुईं इमोशनल
ब्लैकबक केस में होगी सुनवाई
हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि सलमान खान से जुड़े 26 साल पुराने ब्लैकबक केस के सभी मामलों को लेकर 28 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होनी है। जिसके लिए राजस्थान सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में लीव-टू-अपील दाखिल की गई है। बता दें कि इस मामले में सलमान जमानत पर बाहर चल रहे हैं।
NEWS SOURCE Credit : jagran




