देशी ठुमकों से हिला डाला स्टेज, ‘हवा कसूती सै’ पर सपना चौधरी ने किया झन्नाटेदार डांस

Sapna Chaudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने कमाल के डांस से लोगों के दिलों के धड़कनों को बढ़ा देती हैं। सपना की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है।
Also Read This: 44 साल की Shweta Tiwari के ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे क्या है राज?
स्टेज पर सपना की एक झलक पाने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। इन दिनों सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) का एक ऐसा ही डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह “हवा कसूती सै” गाने पर जबरदस्त ठुमके रही है। नीले रंग के टाइट सूट में सपना को डांस करते देख वहां मौजूद भीड़ बेकाबू होती नजर आ रही है। कोई उनके डांस को कैमरे में कैद करता हुआ नजर आ रहा है तो कोई सपना के साथ- साथ ठुमके लगा रहा है।
ये डांस वीडियो ‘सपना एंटरटेनमेंट’ नाम के यूट्यूब चैनल ने शेयर किया है। अब तक इस वीडियो हजारों लोग देख चुके है। फैंस सपना के डांस को देख उनकी खूब तारीफ भी कर रहे है।
NEWS SOURCE Credit :bhiwanihalchal




