Sapna Chaudhary का ये सॉन्ग 5 सालों से देखा जा रहा हर रोज: बसा है लोगों के दिलों में

Sapna Chaudhary: हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी अपने डांस परफॉर्मेंस से किसी का भी दिल धड़का सकती हैं। उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। जहां स्टेज पर सपना का डांस देखने के लिए लाखों लोग जुटते हैं।
Also Read This: सपना चौधरी के लटके झटके 8 साल बाद फिर आए लोगों को याद: आप भी देखें Video
वहीं सोशल मीडिया पर भी करोड़ों लोग उनका डांस देखते हैं। उनके गाने यूट्यूब पर आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना लेते हैं। उनका पांच साल पुराना एक गाना आज भी लोगों का पसंदीदा है और एक बार फिर से वायरल हो रहा है।
हरियाणा की क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी का गाना ‘बदली-बदली लागे’ 5 साल पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। नीली सलवार कमीज और दुपट्टा पहने सपना गजब का देसी डांस करती नजर आ रही हैं।
Also Read This: अदाएं देख लोग हुए दीवाने, सपना चौधरी ने ‘माची-माची हांडू’ गाने पर लहराई जुल्फें
हर बार की तरह इस गाने में भी उनका अंदाज और डांस स्टेप्स कमाल के हैं, जो देसी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के इस गाने को अब तक 23 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और फैन्स ने कमेंट कर इसकी खूब तारीफ भी की है। हाल ही में सपना चौधरी का गाना जले 2 रिलीज हुआ था।
महज दो महीने में इसे 14 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस गाने में भी सपना नीले रंग की घाघरा चोली में नजर आ रही हैं और अपने देसी अंदाज से लोगों का दिल लूट रही हैं।
NEWS SOURCE Credit : bhiwanihalchal




