पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर की फायरिंग: बैसरन घाटी की घटना सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

SOG
image source google

SOG: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kasmir) के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की। हमला मंगलवार दोपहर बैसरन घाटी इलाके में हुआ। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

एक महिला ने न्यूज एजेंसी PTI को फोन पर बताया कि उसके पति के सिर में गोली लगी है। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई। अभी सुरक्षा बलों की ओर से इस हमले के बारे में जानकारी नहीं दी है।

Advertisement

अखनूर एनकाउंटर में JCO शहीद हुए

11 अप्रैल को ही किश्तवाड़ जिले के घने जंगलों में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के हैं। इनमें टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल है।

12 अप्रैल को जम्मू जिले के अखनूर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के JCO कुलदीप चंद शहीद हो गए थे। अखनूर के केरी बट्टल इलाके में 11 अप्रैल की देर रात एनकाउंटर शुरू हुआ था।

इससे पहले 4 और 5 अप्रैल की दरमियानी रात जम्मू में LoC पर आरएस पुरा सेक्टर पर BSF के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। वहीं, 1 अप्रैल को LoC पर सेना के एनकाउंटर में 4-5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मारा गया था। घटना पुंछ में LoC पर कृष्णा घाटी सेक्टर के फॉरवर्ड एरिया में हुई थी।

SOG: एक महीने 3 एनकाउंटर

कठुआ में एक महीने के भीतर सुरक्षाबलों की आतंकियों तीन मुठभेड़ हुई हैं। पहली मुठभेड़ 23 मार्च को हीरानगर सेक्टर में हुई थी। सुरक्षाबलों को जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट से जुड़े 5 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे थे।

28 मार्च दूसरी बार मुठभेड़ हुई। जिसमें 2 आतंकी मारे गए थे। इस दौरान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के 4 जवान तारिक अहमद, जसवंत सिंह, जगबीर सिंह और बलविंदर सिंह शहीद हुए थे। इनके अलावा DSP धीरज सिंह समेत तीन जवान घायल हुए थे। उनका इलाज जारी है।

31 मार्च की रात कठुआ में पंजतीर्थी मंदिर के पास तीसरी मुठभेड़ हुई। तीन आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली। एक आतंकी के मारे जाने की भी बात सामने आई, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button