तेहरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच फैसला: ईरान से व्यापार किया तो 25% लगाएंगे टैरिफ: ट्रम्प

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रम्प (Trump) ने सोमवार रात ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उस पर अमेरिका के साथ व्यापार में 25% टैरिफ लगाया जाएगा।
Also Read This: बंगाल में RSS का पॉइंटर प्लान, हर हिंदू के घर तक पहुंचे BJP
व्हाइट हाउस की तरफ से इस टैरिफ को लेकर आधिकारिक दस्तावेज जारी नहीं किया गया है। यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। इन प्रदर्शनों में 600 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ईरान पर अमेरिका पहले ही कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा चुका है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान से व्यापार करने वालों में प्रमुख देशों में चीन, संयुक्त अरब अमीरात और भारत शामिल हैं।
ईरान में सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ प्रदर्शन जारी
ईरान में बीते 17 दिनों से सरकार और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। ये प्रदर्शन आर्थिक संकट से शुरू होकर अब सत्ता के खिलाफ पहुंच चुके हैं। इन प्रदर्शनों के खिलाफ हुई हिंसक कार्रवाई में कम से कम 648 लोग मारे गए हैं। नॉर्वे स्थित गैर-सरकारी संगठन ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) ने इन मौतों की पुष्टि की है।
Also Read This: पाकिस्तान घुसपैठ की कोशिश में; सेना का काउंटर अटैक
चीन, UAE और भारत ईरान के प्रमुख साझेदार
वर्ल्ड बैंक 2022 के उपलब्ध डेटा के मुताबिक ईरान ने सबसे ज्यादा चीन, UAE और भारत से व्यापार किया। इन देशों को ईरान मुख्य रूप से तेल, पेट्रोकेमिकल्स और औद्योगिक उत्पाद निर्यात करता है। अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान एशिया और खाड़ी देशों के जरिए अपना व्यापार जारी रखे हुए है। 2022 में ईरान का कुल व्यापार करीब 140 अरब डॉलर रहा। इसमें ईरान का निर्यात 80.9 अरब डॉलर और आयात: लगभग 58.7 अरब डॉलर रहा।
Also Read This: दुर्भाग्य से देश में आज भी मंदिर पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें मौजूद
ईरान रेड लाइन क्रॉस कर रहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Trump) ने रविवार देर रात कहा है कि ईरान सरकार प्रदर्शनों को रोकने के लिए रेड लाइन पार कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ‘कड़े विकल्पों’ पर विचार कर रहा है। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि ईरान में प्रदर्शनकारियों के साथ जो हो रहा है, उस पर अमेरिका की नजर है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान रेड लाइन पार कर चुका है, तो उन्होंने कहा, “ऐसा लग रहा है कि वे ऐसा करने लगे हैं।
NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar




