नारनौल के सूबेदार जम्मू-कश्मीर में शहीद: राष्ट्रीय राइफल्स में थे तैनात

Indian Army: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल का एक और वीर सपूत ने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। भारतीय सेना की आतंकवाद विरोधी विशेष इकाई राष्ट्रीय राइफल्स (RR) में तैनात सूबेदार हीरालाल उत्तरी कश्मीर के बारामुला सेक्टर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर आज पैतृक गांव अकबरपुर पहुंचेगा। यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी जाएगी।
25 साल की देश की सेवा (Indian Army)
महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर के निवासी हीरालाल का जन्म 27 अप्रैल 1981 को हुआ था। वह 30 जनवरी 2000 को भारतीय सेना में भर्ती हुए। करीब 23 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर सहित कई कठिन क्षेत्रों में ड्यूटी निभाई और 23 मई 2023 को सूबेदार के पद पर पदोन्नत हुए।
गश्त के दौरान खाई में गिरे
जानकारी के अनुसार, सूबेदार हीरालाल 9 जनवरी को अपने साथियों के साथ एक बेहद संवेदनशील और दुर्गम पहाड़ी इलाके में नियमित गश्त (पेट्रोलिंग) पर थे। बर्फ जमे और फिसलन भरे संकरे रास्ते पर अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह खाई में जा गिरे।
Also Read This: यूपी में कोहरा, 50 ट्रेनें लेट, 32 जिलों में शीतलहर
तिरंगा यात्रा निकालेंगे ग्रामीण
सूबेदार हीरालाल के पार्थिव देह के गांव पहुंचने से पहले ही अकबरपुर में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने तय किया है कि वीर सपूत को अंतिम विदाई तिरंगा यात्रा के साथ दी जाएगी। गांव की गलियों से होकर जब तिरंगे में लिपटा उनका शरीर गुजरेगा तो हर घर से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
Also Read This: पहली वंदेभारत स्लीपर का उद्घाटन: गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी
आज होगा अंतिम संस्कार
शनिवार को उनका पार्थिव देह अकबरपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सेना की टुकडी उन्हें अंतिम सलामी देगी और गांव के लोग अपने वीर सपूत को विदा करेंगे।
NEWS SOURCE Credit:



