Vande Mataram की चर्चा पर हरियाणा विधानसभा में हंगामा! कांग्रेसियों ने मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेके: CM सैनी बोले

Vande Mataram

Vande Mataram: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन की कार्यवाही जारी है। लंच के बाद सदन में वंदे मातरम् (Vande Mataram) की चर्चा पर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुस्लिम लीग के विरोध के कारण 1937 में नेहरू ने नेताजी को पत्र लिखा कि यह मुस्लिमों की भावनाओं के खिलाफ है। कांग्रेस ने वंदे मातरम् पर समझौता कर लिया और इसके टुकड़े कर लिए।

Advertisement

जरूर पढ़े: कमाल का है प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेक दिए। इसके बाद सदन में कांग्रेस ने हंगामा किया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने विधायकों को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस पर नायब सैनी ने कहा कि ये सवाल करते हैं। जब इन्हें जवाब देते हैं तो ये वॉकआउट कर देते हैं।

धान घोटाले पर हंगामा

शून्यकाल में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने धान घोटाले पर विशेष ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा। इस पर चर्चा शुरू होते ही जमकर हंगामा हुआ। अरोड़ा ने कहा कि यह बहुत बड़ा घोटाला है और यह बिना राजनीतिक संरक्षण के नहीं हो सकता। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि सारे घोटाले की जड़ यह है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के धान का यहां गेट पास बन रहा है। अवैध बॉर्डर क्रॉसिंग हो रही है।

जरूर पढ़े: हाईकोर्ट में ज्योति मल्होत्रा की जमानत पर सुनवाई आज

इसके जवाब में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इसमें खामियां हुई हैं, इसलिए हमने तुरंत कार्रवाई की। बड़े-बड़े घोटाले तो कांग्रेस के समय में होते थे। मुख्यमंत्री के इस बयान पर सदन में हंगामा हो गया।

MLA जांगड़ा ने क्रीमिलेयर का मुद्दा उठाया

इसके बाद हिसार के आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश जांगड़ा ने कहा कि क्रीमीलेयर की सीमा को बढ़ाई जाए। प्रदेश में ओबीसी की बड़ी आबादी है। पिछड़ा वर्ग की आय सीमा 6 लाख रुपए 8 लाख रुपए क्रीमीलेयर कर दिया गया था। आय की सीमा में समय-समय पर बदलाव होते रहे हैं। केंद्र की गाइडलाइन को हरियाणा सरकार एज इट इज फॉलो करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button