अगर आपसे भी दुकानदार नहीं ले रहा 10 रुपये का सिक्का: तो घुमाएं इस नम्बर पर फोन

10 Rupees Coin

10 Rupees Coin को लेकर लंबे समय से देश में भ्रम और अफवाहों का बाजार गर्म रहा है। देश के कई शहरों में दुकानदार 10 रुपये के सिक्कों को नकली मानकर लेने से कई बार मना कर देते हैं। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर अब भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने सख्त रुख अपनाते हुए नई गाइडलाइन जारी की है। RBI ने स्पष्ट किया है कि 10 रुपये के सिक्के पूरी तरह वैध मुद्रा हैं और देशभर में कानूनी रूप से मान्य हैं।

Advertisement

Also Read This: Indian Passport में अब होंगे 5 बड़े बदलाव: हर भारतीय को मिलेगी स्मार्ट सुविधा

दस रुपये के सिक्कों को लेकर फैली गलतफहमियों पर RBI की लगाम

RBI के अनुसार, अब तक 14 अलग-अलग डिज़ाइन में 10 रुपये के सिक्के (10 Rupees Coin) जारी किए जा चुके हैं, जो सभी मान्य हैं। किसी भी व्यक्ति, दुकानदार या संस्था को इन्हें स्वीकार करने से मना करने का अधिकार नहीं है। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Also Read This: 24 IPS और 14 DANIPS अधिकारियों का तबादला; दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: जानिए कौन कहां

RBI ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

यदि आप सिक्के की असलियत को लेकर संशय में हैं, तो RBI ने टोल-फ्री नंबर 14440 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करने के कुछ सेकंड बाद अपने-आप फोन आता है, जिसमें IVR सिस्टम के जरिए 10 रुपये के सिक्कों की सारी जरूरी जानकारी दी जाती है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button