पाकिस्तान अटैक के बीच Punjab-Delhi IPL मैच हुआ रद्द; खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन से निकाला गया

IPL

IPL: पाकिस्तान के अटैक के चलते धर्मशाला के HPCA मैदान पर खेले जा रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को रद्द कर दिया गया है। बीसीसीआई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। मैदान की सभी फ्लडलाइट्स बंद कर दी गई हैं और सभी फैंस को बाहर निकाल दिया गया है। मैदान से बाहर निकलते हुए फैंस ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Advertisement

खेल रोके जाने से पहले पंजाब ने 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए थे। प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर नाबाद लौटे। प्रियांश आर्या 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टी नटराजन ने माधव तिवारी के हाथों कैच कराया।

BCCI ने IPL के शेष मैचों के आयोजन के लिए IPL कमेटी के साथ इमरजेंसी ऑनलाइन मीटिंग बुलाई है। मिली जानकारी के अनुसार, IPL होगा या नहीं इस पर फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा।

IPL: BCCI ने इमजेंसी मीटिंग बुलाई

धर्मशाला में पंजाब-दिल्ली मैच रद्द होने के बाद BCCI ने इमरजेंसी ऑनलाइन मीटिंग बुलाई है। सूत्र बताते हैं कि यह मीटिंग IPL के शेष मैचों के आयोजन पर चर्चा करने के लिए रखी है। मिली जानकारी के अनुसार, IPL होगा या नहीं इस पर फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा।

स्पेशल ट्रेन में खिलाड़ियों को धर्मशाला से निकाला गया

धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ हैं। भारत-पाक जंग के कारण धर्मशाला का एयरपोर्ट बंद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI टीमों के प्लेयर्स, सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्टर्स को निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन का अरेंजमेंट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button