नशाखोरी के खात्मे के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: जगमोहन

Cyclothon Yatra

Cyclothon Yatra: स्थानीय विधायक जगमोहन आनंद ने कहा है कि समाज में नशे की बुराई को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। नशाखोरी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल में जो कदम उठाये थे, उन्हीं पर अब मुख्यमंत्री नायब सैनी भी आगे बढ़ रहे हैं।

Advertisement

Cyclothon Yatra: ड्रग फ्री हरियाणा की दिलाई शपथ

जगमोहन आज यहां महाराजा अग्रसेन चौक पर साइक्लोथॉन यात्रा को यमुनानगर के लिए हरी झंडी दिखाने से पहले बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यात्रा के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसआई डा. अशोक ने ड्रग फ्री हरियाणा की शपथ दिलाई। विधायक ने कहा कि समाज से नशे की बुराई को खत्म करना समय की मांग है। लेकिन यह कार्य केवल सरकार के भरोसे पूरा नहीं किया जा सकता।

सामूहिक जिम्मेदारी के साथ नशे के खिलाफ लड़ना होगा। इस मौके पर उन्होंने खुद नशा त्याग कर दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करने वाले दो युवाओं नरूखेड़ी गांव के चंदर व पधाना गांव के रमन को सम्मानित किया।

Also Read This: कहीं शरीर में इस विटामिन की कमी तो नहीं?

विशिष्ट अतिथि के रूप में नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा की शुरूआत गत दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार से की थी। कई जिलों से होती हुई यात्रा गुरुवार को करनाल पहुंची। रात्रि ठहराव के बाद आज यह शामगढ़ व इंद्री होते हुए यमुनानगर जिला में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। अनेक युवा नशे को अलविदा कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। उन्हें भरोसा है कि भविष्य में भी नशे के आदी युवा नशाखोरी को छोडक़र ड्रग फ्री हरियाणा बनाने में सहयोग करेंगे।

महाराजा अग्रसेन चौक पर यात्रा को हरी झंडी

साइक्लोथॉन यात्रा में 122 प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं। आज महाराजा अग्रसेन चौक पर यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों की ओर से नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी गंगा राम पूनिया, मेयर रेणु बाला गुप्ता, एसडीएम अनुभव मेहता, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, नगराधीश मोनिका, डीएसपी नायब सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला उपाध्यक्ष राजबीर शर्मा, पार्षद राजेश अग्घी व जोगिंदर शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता मदन गुर्जर, रमेश गिल, पंकज कम्बोज सहित डीईओ सुदेश ठुकराल, उप सिविल सर्जन डा. सिम्मी, जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह, डीएसओ सुधा भसीन, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव कुलबीर मलिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button