महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ें: कल्याण

Guru Brahmanand

Guru Brahmanand: आज जगदगुरू ब्रह्मानंद की जयंती पारंपरिक हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कुटेल गांव में, कुटेल-ऊंचा समाना रोड पर, बसताड़ा और करनाल की रामदेव कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने चारों स्थानों पर जगदगुरू ब्रह्मानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लोगों को जयंती की बधाई व शुभकामनाएं दीं और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

Also Read This: संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे जगद् गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी

विधानसभा अध्यक्ष आज सुबह अपने पैतृक गांव कुटेल के जगदगुरू ब्रहनंद आश्रम पहुंचे। वहां गुरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले वहां हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कल्याण ने आश्रम के विकास के बारे में महिलाओं से भी जानकारी ली। कहा कि वे जो भी कार्य आश्रम में कराना चाहती हैं, उसके बारे में विचार-विमर्श कर उन्हें बता दें। धनराशि की चिंता न करें। श्री कल्याण ने आश्रम में ग्रामीणों के साथ प्रसाद ग्रहण किया और उनकी कुशलक्षेम भी जानी।

इसके बाद श्री कल्याण कुटेल-ऊंचा समाना रोड पर बने गुरु ब्रह्मानंद (Guru Brahmanand) के आश्रम, फिर बसताड़ा और बाद में करनाल की रामदेव कॉलोनी पहुंचे। तीनों स्थानों पर उनका लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री कल्याण ने तीनों जगह जगदगुरू ब्रह्मानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कुटेल-ऊंचा समाना रोड पर बने आश्रम में आरती में भी भाग लिया।

Also Read This: मैडल जितने के बाद भी खिलाडी को कराना होगा अब डोप टेस्ट! फिर मिलेगा सर्टिफिकेट: मीनू बेनीवाल

करनाल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गुरु जी की जयंती के कार्यक्रम कई दिनों से जारी हैं। उसी कड़ी में आज वे यहां पहुंचे हैं। कल भी गुरु जी की जन्म स्थली चुहड़ माजरा में राजकीय स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। वहां गुरु भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। उन्होंने कहा कि आज इस बात की जरूरत है कि समाज महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़े। उनके विचारों से जुड़े। नौजवान अच्छे विचार से जुडक़र तरक्की करने के लिए मेहनत करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button