हरियाणा में आज फिर घने कोहरे का अलर्ट: विजिबिलिटी कम

IMD: हरियाणा के अधिकांश जिलों में उत्तर भारत के इलाकों में मौसम बदलने से कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है, जिसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ने की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि आगामी 4 दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।
जरूर पढ़े: Rashmika Mandanna ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद अब बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मैदानी इलाकों में दस्तक दी है, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही, अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है। उधर, घने कोहरे की वजह से मंगलवार को प्रदेश में कई सड़क हादसे भी हुए। हिसार में फतेहाबाद पुलिस की सीआईए टीम की बोलेरो गाड़ी और आयशर कैंटर की टक्कर हो गई। इससे हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह की मौत हो गई।
जरूर पढ़े: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत: साल में सबसे बड़ी बढ़त
जनवरी में 36% अधिक बारिश (IMD)
हरियाणा में इस साल की शुरुआत (1 जनवरी से 3 फरवरी 2026) में मानसून पूर्व और पश्चिमी विक्षोभ के चलते अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक औसत 20.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य (15.2 एमएम) से 36% अधिक है। कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा 200% अधिक (56.7 एमएम) बारिश हुई है। इसके अलावा अंबाला (103% अधिक), पानीपत (92% अधिक) और भिवानी (91% अधिक) में भी सामान्य से अधिक पानी बरसा है।
बढ़ेगा तापमान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा अग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि हरियाणा में अभी ठंड बनी रहेगी। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मगर, अगले सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। फरवरी में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।




