हरियाणा के 15 जिलों में रात में गिरेगा पारा: कल से चलेगी उत्तर-पश्चिमी हवाएं

imd

IMD: हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ते तापमान से थोड़ी राहत मिली है। बादलवाई के कारण तापमान सामान्य बना रहा। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे अधिकतम तापमान में रोजाना की तुलना में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य का अधिकतम तापमान 24°C के आसपास बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। प्रदेश के 15 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

Advertisement

जरूर पढ़े: Haryana में 17 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम

रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। वहीं 17 फरवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम को बदल सकता है। एचएयू के कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तापमान गेहूं के लिए अनुकूल बना हुआ है।

तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट (IMD)

राज्य में न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.4°C की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, विभाग के अनुसार राज्य में रात का तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। पूरे प्रदेश में सबसे कम तापमान सोनीपत के कैनाल रेस्ट हाउस (सारगथल) में 6.4°C रिकॉर्ड किया गया। करनाल 6.8°C के साथ काफी ठंडा रहा, जबकि हिसार में 8.0°C और रोहतक में 9.0°C तापमान दर्ज हुआ। नूंह में तापमान सबसे अधिक 10.9°C रहा।

जरूर पढ़े: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज

दिन के तापमान में मामलू बढ़ोतरी

वहीं दिन के तापमान की बात करें, तो हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में 0.4°C की मामूली वृद्धि देखी गई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6°C अधिक बना हुआ है। राज्य में आज सबसे अधिक तापमान भिवानी (AWS) में 26.3°C दर्ज किया गया। अंबाला में तापमान 23.8°C, हिसार 24.4°C और गुरुग्राम में पारा 24.8°C डिग्री दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button