यूपी में कोहरा, 50 ट्रेनें लेट, 32 जिलों में शीतलहर

IMD: पहाड़ी राज्यों से आ रही बफीर्ली हवाओं से राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। 13 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को जैसलमेर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं बिहार के 32 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी 10 मीटर के आसपास रहने की संभावना है। अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। 16 जिलों में पारा 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।
Also Read This: पहली वंदेभारत स्लीपर का उद्घाटन: गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी
उत्तर प्रदेश में 30 शहरों में शनिवार सुबह कोहरा छाया। कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइटों पर देखने को मिल रहा है। गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ तो 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं।
उत्तराखंड में लगातार तीन दिन से 2 शहरों का तापमान -21°C दर्ज किया गया है। इसमें पिथौरागढ़ का आदि कैलाश और रुद्रप्रयाग का केदारनाथ धाम शामिल है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में पानी की पाइपलाइन जम गई है। इधर, मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में रात का तापमान गिर गया है। अगले 2 दिन तक ऐसा मौसम बना रहेगा। शनिवार सुबह 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रहा।
Also Read This: ‘ठुमका लाख लाख’ गाने पर कशिश चौधरी ने किया कमरतोड़ डांस
IMD: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी रहेगी।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट।
Also Read This: सपना चौधरी का सुपरहिट गाना: 64 करोड़ से ज्यादा मिले व्यूज
मैदानी राज्यों में बारिश
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में कोहरे के साथ हल्की बारिश का अलर्ट।




