गणतंत्र दिवस पर सताएगी सूखी ठंड: 27 जनवरी को बारिश-शीतलहर का अलर्ट

imd

IMD: हरियाणा में गणतंत्र दिवस के दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि 26 जनवरी की रात से मौसम परिवर्तित होगा। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं कई जगह पाला जमने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 26 जनवरी के लिए प्रदेश में कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिसके चलते सुबह से ही धूप खिली रहेगी।

Advertisement

Also Read This: 27 जनवरी तक रहेंगे बैंक बंद: इस वजह से नहीं होगा कामकाज

दो दिन बारिश

पूर्वानुमान के मुताबिक 26 जनवरी की रात से 28 जनवरी तक हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

26 जनवरी की रात से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी की रात से यह पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा समेत आसपास के राज्यों को प्रभावित करेगा, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और कड़ाके की ठंड का दौर बना रह सकता है।

Also Read This: क्या अमेरिका करेगा ईरान पर हमला: तेजी से बढ़ रहा जंगी बेड़ा

IMD: शीतलहर की चेतावनी

इसके साथ ही हरियाणा के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। 27, 28 और 29 जनवरी को शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस होगा।

27 को तेज हवाएं भी चलेंगी

मौसम विभाग ने 27 जनवरी को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इस दिन राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। तेज हवाओं के कारण खुले क्षेत्रों में नुकसान की आशंका जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button