हमारी ऐतिहासिक सड़कों के पत्थर चुराकर मत ले जाइए! इस देश की पर्यटकों को चेतावनी

Bruges in Belgium

Bruges in Belgium: बेल्जियम का सुंदर और ऐतिहासिक शहर ब्रुग्स (Bruges) इन दिनों एक अजीब सी परेशानी से जूझ रहा है। यूरोप के सबसे खूबसूरत और आकर्षक पर्यटन स्थलों में गिना जाने वाला यह शहर अपनी मध्ययुगीन इमारतों और खास पत्थर वाली सड़कों के लिए प्रसिद्ध है। इसी ऐतिहासिक सुंदरता के चलते ब्रुग्स का केंद्र यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी घोषित किया गया है। लेकिन अब वही खूबसूरती शहर के लिए मुसीबत बनती जा रही है।

Advertisement

Also Read This: कोमल रंगीली ने स्टेज पर किया बेधड़क और कातिलाना अंदाज में डांस

दरअसल, पर्यटक यहां की ऐतिहासिक सड़कों से चौकोर पत्थर उखाड़कर ‘स्मृति-चिह्न’ (Bruges in Belgium) के रूप में अपने साथ ले जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, *हर महीने करीब 50 से 70 पत्थर इस तरह गायब हो रहे हैं। ब्रुग्स प्रशासन के मुताबिक, प्रत्येक वर्ग मीटर सड़क को फिर से बनाने में लगभग 225 डॉलर का खर्च आता है। हालांकि कुछ सैलानी सोचते हैं कि एक-दो ढीले पत्थर उठाने से क्या फर्क पड़ेगा, लेकिन यह काम न सिर्फ विरासत को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनता जा रहा है।

Also Read This: मेट्रो में बालों को हैंडल से बांधकर लटक गई महिला: Video देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई

इसी चिंता को लेकर स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों ने एक जागरूकता अभियान शुरू किया है जिसमें लोगों से अपील की जा रही है कि कृपया हमारी सड़कों के पत्थर चुराकर मत ले जाइए।स्थानीय लोग डरे हुए हैं कि यदि यह सिलसिला यूं ही चलता रहा तो एक दिन उनकी ऐतिहासिक पहचान मिट जाएगी। इस वजह से यह मुहिम सिर्फ अपील नहीं, अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने की जंग बन चुकी है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button