हरियाणा CM का धुरंधर के सॉन्ग पर बना AI वीडियो: एक्टर अक्षय खन्ना की तरह एंट्री करते हुए और नाचते दिखाया

CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Saini) ने मंगलवार (16 दिसंबर) को हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की घोषणा की। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब नायब सिंह सैनी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो में नायब सैनी को हाल ही में रिलीज हुई अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर के हिट सॉन्ग Fa9la (खुश फस्ला) पर एंट्री करते हुए दिखाया गया है। सैनी को अक्षय खन्ना की तरह काले रंगा का कोट पहने दिखाया।
हांसी जिले में 2 विधानसभाएं
हरियाणा में 9 साल बाद हांसी को 23वां जिला बनाया गया है। करीब 14 साल पुरानी इस मांग को मुख्यमंत्री ने हांसी की विकास रैली में घोषणा करके पूरा किया, जिसके बाद लोगों ने तालियां बजाईं। इससे पहले, चरखी दादरी को 2016 में जिला बनाया गया था। हांसी को जिला बनाने का नोटिफिकेशन भी एक हफ्ते के अंदर जारी हो जाएगा।
Also Read This: ₹2 लाख प्रति किलो चांदी पहली बार हुआ पार: 1 से 2 लाख होने में 9 महीने लगे
हिसार से 25 किलोमीटर दूर
संभवतः हांसी पहला ऐसा जिला है जिसकी दूसरे जिले से दूरी महज 25 किमी है। दूरी के मामले में चरखी दादरी दूसरे स्थान पर है, जिसकी भिवानी से दूरी करीब 27 किमी है। इसी तरह, हांसी तीसरा ऐसा जिला होगा जहां केवल दो विधानसभा सीटें होंगी, जिनमें हांसी और नारनौंद शामिल हैं। चरखी दादरी में दादरी और बाढ़डा विधानसभाएं हैं।
NEWS SOURCE Credit: Daini Bhaskar



