हरियाणा को दुनिया की मजबूत खेल शक्ति बनाना लक्ष्यः मीनू बेनीवाल

Meenu Beniwal

Meenu Beniwal: हरियाणा ओलंपिक संघ (HOA) ने ओलंपिक 2036, कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और एशियाई खेलों में हरियाणा के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अपनी इस तैयारी के अंतर्गत हरियाणा ओलंपिक संघ ने राज्य की खेल संरचना को अधिक लक्ष्य-आधारित बनाने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह एडवाइजरी राज्य के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, जिला खेल अधिकारियों, राज्य खेल संघों, अकादमियों और खेल नर्सरियों पर लागू होगी।

Advertisement

Also Read This: हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की सख्त चेतावनी

हमारा लक्ष्य स्पष्ट: Meenu Beniwal

हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल (Meenu Beniwal) ने कहा कि हरियाणा केवल भाग लेने नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े खेल मंचों पर विजय हासिल करने की तैयारी कर रहा है। ओलंपिक 2036 हो या कॉमनवेल्थ और एशियाई खेल-हमारा लक्ष्य स्पष्ट है। हरियाणा के खिलाड़ी विश्व पटल पर अपनी अदम्य प्रतिभा की छाप छोड़ें।

ओलंपिक, कॉमनवेल्थ या एशियाई खेलों की आधिकारिक सूची में शामिल हैं। इससे शुरूआती स्तर पर ही खिलाड़ियों को सही दिशा मिलेगी और उनका समय व संसाधन अंतरराष्ट्रीय लक्ष्यों की ओर केंद्रित रहेगा। राज्य के 155 राजीव गांधी खेल परिसरों, 1650 खेल नर्सरियों और 232 मिनी स्टेडियमों में इन खेलों की सूची प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी। प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों को खिलाड़ियों व अभिभावकों को करियर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण आवश्यकताओं और खेल भावना से जुड़े बिंदुओं की स्पष्ट जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read This: कर्म करते हुए आगे बढ़ो: मनोहर लाल

हरियाणा का झंडा अंतरराष्ट्रीय मंच पर

एडवाइजरी में खिलाड़ियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने खेल करियर की दीर्घकालिक योजना अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं को ध्यान में रखकर बनाएं, डोपिंग से दूर रहें और सोशल मीडिया का जिम्मेदाराना उपयोग करें। राज्य खेल संघों को अपनी वार्षिक गतिविधियों-जैसे चयन प्रक्रिया, भूमिका ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। सही खेल चयन, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण-इन चार स्तंभों पर खड़ा होकर ही हरियाणा नया खेल इतिहास रचेगा। यह एडवाइजरी केवल दिशा निर्देश नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संकल्प है। हम हर प्रतिभा को उस मुकाम तक ले जाना चाहते हैं, जहाँ हरियाणा का झंडा अंतरराष्ट्रीय मंच पर गरिमा के साथ लहराए। हमारा मिशन स्पष्ट है-हरियाणा को भारत की नहीं, दुनिया की सबसे मजबूत खेल शक्ति बनाना।

Also Read This: सरकार करना चाहती है जासूसी

प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण शिविर-को ओलंपिक और एशियाई खेलों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों को बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने तथा उन्हें अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक खेल वातावरण उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है। आगामी कॉमनवेल्थ एवं एशियाई खेलों की अद्यतन खेल सूची उपलब्ध होने पर उसे सभी जिला खेल परिसरों व नर्सरियों में प्रदर्शित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button