क्या अमेरिका की धमकी के बाद पीछे हटा ईरान: प्रदर्शनकारियों की ह त्याएं रुकीं: Trump

Iran: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों के बाद ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देने के फैसले से पीछे हट गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने बुधवार को कहा कि ईरान की ओर से लोगों को फांसी देने की कोई योजना नहीं है।
विदेश मंत्री ने फॉक्स न्यूज के ‘स्पेशल रिपोर्ट विद ब्रेट बेयर’ कार्यक्रम में दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘फांसी देने की कोई योजना नहीं है। फांसी का तो सवाल ही नहीं उठता।’ वहीं, बुधवार को ट्रम्प ने भी बताया कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्याएं रुक गई हैं।
Also Read This: क्या पाकिस्तान से आए लोगों ने भड़काई ईरान में हिंसा
Iran ने राष्ट्रपति ट्रम्प को दी धमकी
ईरान ने सरकारी टीवी चैनल पर राष्ट्रपति ट्रम्प को जान से मारने की धमकी जारी की थी। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक धमकी पर्शियन में थी। इस धमकी में पेंसिल्वेनिया के बटलर में 2024 में टम्प पर हुए जानलेवा हमले की फुटेज दिखाई गई। जिसके साथ एक संदेश था ‘इस बार गोली निशाने से नहीं चूकेगी’।
Also Read This: Masoom Sharma सिंगर के 19 गाने आपत्तिजनक करार
प्रिंस रजा पहलवी अच्छे लगते हैं (Iran)
ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि ईरानी विपक्षी नेता रजा पहलवी उन्हें काफी अच्छे लगते हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर अनिश्चितता जताई कि उन्हें ईरान के भीतर समर्थन मिल पाएगा और वे नेतृत्व संभाल पाएंगे। रॉयटर्स के अनुसार, ट्रम्प ने कहा, “मुझे नहीं पता कि वे अपने देश में कैसे व्यवहार करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि स्थिति अभी उस स्तर तक नहीं पहुंची है।
Also Read This: तेजप्रताप की 8 महीने बाद लालू फैमिली में वापसी
भारत ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी
भारत सरकार ने बुधवार को अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि जो भी भारतीय नागरिक, चाहे वे छात्र हों, तीर्थयात्री हों, व्यापारी हों या पर्यटक, इस समय ईरान में हैं, उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकल जाना चाहिए। ईरान में अभी 10 हजार से ज्यादा भारतीय हैं।
NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar




