26 जनवरी को प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा का ऐलान: रतन मान

tiranga yaatra

Tiranga Yaatra: सर छोटू राम अमर रहें के नारों के बीच करनाल स्थित रहबर-ए-आजम दीनबंधु सर छोटू राम किसान भवन में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महान किसान-मजदूर नेता रहबर-ए-आजम सर छोटू राम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह बेनीवाल द्वारा किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत सर छोटू राम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सर छोटू राम को किसान-मजदूरों का सच्चा मसीहा बताते हुए उनके संघर्षों और बलिदान को याद किया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल में चौधरी सर छोटू राम ने किसान और मजदूर वर्ग को कर्ज के जाल से मुक्त करने के लिए ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कानून बनाए। उन्होंने ऐसे कानून लागू कराए, जिनके तहत किसी भी किसान या मजदूर के रहने का घर, बैलगाड़ी, महिलाओं के जेवरात और घरेलू बर्तन कर्ज के बदले नीलाम नहीं किए जा सकते थे।

Also Read This: Haryana के 12 जिलों में तेज गरज के साथ बारिश: तेज हवा से गिरा पेड़

रतन मान (Tiranga Yaatra) ने कहा कि सर छोटू राम ने अपने कार्यकाल में कर्ज मुक्ति बोर्ड का गठन कर धोखे से हड़पी गई किसान-मजदूरों की जमीनों को मुक्त करवाया और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को कानूनी रूप से वापस दिलवाया। उन्होंने किसान और मजदूर की आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज किसान और मजदूर कर्ज न चुका पाने की स्थिति में अपने ही घरों से बेदखल किए जा रहे हैं, जो सर छोटू राम की विचारधारा के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि सर छोटू राम की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और किसान-मजदूरों को उनके अधिकार दिलाने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना समय की मांग है। कार्यक्रम के अंत में संगठन ने सर छोटू राम के सिद्धांतों पर चलकर किसान-मजदूरों के हक की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया।

Also Read This: सोने की जगह चांदी की बढ़ रही खरीद: बढ़ रही चांदी की चमक

26 जनवरी को भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा (Tiranga Yaatra) निकाली जाएगी, जिसमें हजारों ट्रैक्टर शामिल होंगे। यह यात्रा जींद के रामराय गांव से शुरू होकर गुलकनी गांव स्थित शहीद स्मारक पर संपन्न होगी। इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह सहरावत करेंगे। इस अवसर पर सभी किसानों और मजदूरों ने चौधरी सर छोटू राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि किसानों के हक और हकूक की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रखी जाएगी। साथ ही किसानों और मजदूरों को कर्जमुक्त करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। यह यात्रा देशभक्ति, किसान एकता और उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प का प्रतीक बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button