14 तक कराएं आधार कार्ड को अपडेट

Govt Scheme

Govt Scheme: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक अहम दस्तावेज ह। दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी है। उन्होंने बताया कि यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड को अपडेट करवाने की अंतिम तिथि 14 जून तक बढ़ा दी गई है। नागरिक स्वयं भी http://uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर भी इ से अपडेट कराया जा सकता है।

Advertisement

Also Read This: भारत में मत बनाओ आईफोन; ऐसा किया तो लगाएंगे 25% टैरिफ

उपायुक्त ने बताया कि आधार की जानकारी अपडेट करने की सुविधा सिर्फ यूआईडीआई के ऑनलाइन पोर्टल पर ही उपलब्ध है। पहचान और पते के दस्तावेज़ http://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर आधार नंबर से लॉग इन करके अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन अपडेट की सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है।

Also Read This: अमेरिका में कमाए हुए पैसे भारत भेजने पर लगेगा 3.5% टैक्स

उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन्होंने पिछले 10 सालों में आधार कार्ड (Govt Scheme) को अपडेट नहीं करवाया है, वे समय रहते अपडेशन करा लें ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजना का लाभ लेने व अन्य किसी प्रयोजन में परेशानी का सामना न करना पड़े। आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल करते हैं उस पर नाम, जन्मतिथि सही होनी चाहिए। इसे अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button