अमेरिका में कमाए हुए पैसे भारत भेजने पर लगेगा 3.5% टैक्स; इससे करीब ₹8 हजार करोड़ मिलेंगे US को सालाना
![]()
America to India: अमेरिका में कमाए पैसों को भारत भेजने पर 3.5% टैक्स लगेगा। पहले 5% टैक्स का प्रस्ताव था। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 22 मई को ‘वन बिग, ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ पारित कर दिया है। इस बिल में फॉरेन वर्कर्स द्वारा पैसों को अपने देश भेजने पर टैक्स लगाने का प्रावधान है।
3.5% टैक्स के लागू होने पर 30 बिलियन डॉलर के रेमिटेंस पर 1.05 बिलियन डॉलर यानी, करीब 8,750 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। ये भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
Also Read This: Jyoti Malhotra ने पाकिस्तान पहुंचाई ये जानकारी
डोनाल्ड ट्रंप का “वन बिग ब्यूटीफुल बिल” क्या है?
यह एक टैक्स बिल है, जिसके तहत अमेरिका में काम करने वाले विदेशी कामगारों द्वारा अपने देश भेजे जाने वाले धन (रेमिटेंस) पर टैक्स लगाया जाएगा। शुरुआत में टैक्स की दर 5% थी, लेकिन अब इसे घटाकर 3.5% कर दिया गया है।
America to India: भारत के सालाना अमेरिकी रेमिटेंस पर टैक्स का प्रभाव क्या होगा?
कुल रेमिटेंस: 30 बिलियन डॉलर
टैक्स दर: 3.5%
टैक्स = 30 बिलियन × 0.035 = 1.05 बिलियन डॉलर (लगभग 8,750 करोड़ रुपए)
पहले 5% पर: 30 बिलियन × 0.05 = 1.5 बिलियन डॉलर (लगभग 12,500 करोड़ रुपए)
3.5% टैक्स दर से भारत को 0.45 बिलियन डॉलर (लगभग 3,750 करोड़ रुपए) कम नुकसान होगा, लेकिन फिर भी यह राशि अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।
Also Read This: भारत में मत बनाओ आईफोन; ऐसा किया तो लगाएंगे 25% टैरिफ
1 लाख रुपए रेमिटेंस पर कितना टैक्स लगेगा?
कैलकुलेशन:
टैक्स दर: 3.5%
टैक्स = 1,00,000 × 3.5% = 1,00,000 × 0.035 = 3,500 रुपए
प्रवासियों को 1,00,000 रुपए भेजने के लिए 3,500 रुपए टैक्स के रूप में देना होगा।
इस टैक्स का भारत पर सबसे बड़ा प्रभाव क्यों पड़ेगा?
भारत अमेरिका से सबसे अधिक रेमिटेंस प्राप्त करता है, और भारतीय प्रवासी वहां बड़ी संख्या में काम करते हैं। 2023-24 में रेमिटेंस लगभग 130 बिलियन डॉलर था। इसमें से 30 बिलियन डॉलर यानी 23.4% अमेरिका से आता है।
3.5% टैक्स के लागू होने पर 30 बिलियन डॉलर के रेमिटेंस पर लगभग 1.05 बिलियन डॉलर (8,750 करोड़ रुपए) का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जो भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
Also Read This: 100 साल पुराने शिव मंदिर की जमीन पर किया कब्जा
America to India: अमेरिकी सरकार ने ये टैक्स क्यों लगाया है?
इस टैक्स का प्राथमिक लक्ष्य अमेरिकी सरकार के लिए अतिरिक्त राजस्व जुटाना है। उदाहरण के लिए, भारत से अमेरिका को भेजे जाने वाले 30 बिलियन डॉलर के रेमिटेंस पर 3.5% टैक्स से लगभग 1.05 बिलियन डॉलर (8,750 करोड़ रुपए) का राजस्व मिलेगा। यह धनराशि अमेरिकी सरकार के खजाने में जाएगी।
क्या भारतीय प्रवासी अमेरिका जाना बंद कर देंगे?
नहीं, भारतीय प्रवासी अमेरिका जाना बंद नहीं करेंगे, क्योंकि वहां रोजगार के अवसर आकर्षक हैं। हालांकि, कुछ प्रवासी कम पैसा भेज सकते हैं या वैकल्पिक देशों पर विचार कर सकते हैं, खासकर अगर टैक्स दर भविष्य में बढ़ती है।




