दुल्हन के पास जाकर दूल्हे ने की ऐसी गंदी बात; हरिद्वार में शादी से पहले ही टूट गया रिश्ता

Haridwar News: शादियां का सीजन आजकल चल रहा है तो दूसरी ओर शादी को लेकर तैयारियां भी पूरी जोरों पर भी चल रहीं हैं। दूल्हा और दुल्हन के पक्ष के लोग शादी की शॉपिंग करने में भी बिजी हैं। इसी के बीच हरिद्वार से एक बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी से ठीक पहले दूल्हे ने दुल्हन को ऐसी गंदी बात बोल दी कि शादी ही टूट गई है।दोनों के बीच तकरार का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की से सगाई के बाद दहेज की मांग करने के बाद रिश्ता टूट गया। आरोप है कि युवक ने यहां आकर लड़की से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Also Read This: सपना चौधरी का कातिलाना डांस! एक्सप्रेशंस ने लगा दी इंटरनेट पर आग
पुलिस (Haridwar News) के अनुसार, रानीपुर की रहने वाली एक युवती ने शिकायत कर बताया कि उसकी सगाई 19 नवंबर 2024 को विचित्र शिवा निवासी जाटव नगर, थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर से हुई थी। आरोप है कि होली के दौरान युवक युवती के घर आया और शादी का हवाला देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
Also Read This: RC Upadhyay के स्टेज पर धांसू डांस देख बूढ़ों में आई एनर्जी
विरोध करने पर उसने दबाव बनाया और बाद में रायवाला में अपने चाचा के घर भी ले गया। युवती ने आरोप लगाया कि होली के कुछ दिन बाद युवक ने फोन पर दहेज में कार और नकदी की मांग की। जब युवती ने इनकार किया तो युवक ने भद्दी टिप्पणी कर रिश्ता तोड़ दिया।
Also Read This: पलक हर तीसरे लड़के को कर रही डेट; जानें ऐसा क्यों बोलीं श्वेता तिवारी
आरोप है कि जब उसके पिता ने युवक के परिवार से संपर्क किया तो युवक की मां सीता, पिता अमर सिंह, बहन सोनिया, जीजा नीटू और भाई विवेक ने उसे अपमानजनक शब्द कहे और रिश्ता समाप्त करने की बात कही। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करजांच शुरू कर दी गई है।
NEWS SOURCE Credit : livehindustan




