दूल्हे के हाथ पर थूककर दुल्हन ने किया जलील; Video सोशल मीडिया पर रहा वायरल

rajgarh_mamta1: हर इंसान अपनी जिंदगी में एक ऐसा जीवनसाथी चाहता है जो उसका साथ देते और उसका सम्मान भी करे। लड़का और लड़की, दोनों के जीवन में सम्मान बहुत जरूरी होता है। अगर एक भी किसी दूसरे का सम्मान नहीं करता तो वो रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता है। अब सोचिए कि कोई शादी वाले दिन, यहां तक कि शादी से कुछ समय पहले ही अपने होने वाले जीवनसाथी का अपमान कर दे और वो भी सभी के सामने, तो उसे कैसा लगेगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ ऐसा ही होते हुए नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Also Read This: प्रेंग्नेंसी में ‘ये हैं मोहब्बतें’ की सिम्मी भल्ला का स्टनिंग लुक
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि वरमाला के लिए दुल्हन स्टेज के पास आई हुई है। वो कुछ सीढ़ियां चढ़ गई है और स्टेज पर लाने के लिए दूल्हा वहां खड़ा है। वो उसका हाथ थामने के लिए अपने हाथ को आगे बढ़ाता मगर दुल्हन उसके हाथ में अपना हाथ रखने की जगह वो उसके हाथ पर थूक देती है। दूल्हा उसके बाद भी वहां खड़ा रहता है। इसके बाद क्या हुआ, वो वीडियो में नजर नहीं आया और न ही पोस्ट करने वाले यूजर ने बताया मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
Also Read This: सपना चौधरी का कातिलाना डांस! एक्सप्रेशंस ने लगा दी इंटरनेट पर आग
rajgarh_mamta1: यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वैसे एक बात साफ हो गई कि लड़के की ज़िंदगी बच गई, लड़की बहुत बद दिमाग है। जो इतनी पब्लिक के सामने इतना घटिया व्यवहार करती है वो घर की चार दिवारी के अंदर क्या होगी? दूसरे यूजर ने लिखा- अरे यार ऐसे जलील कौन करता है।
NEWS SOURCE : indiatv




