फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को किया गया गिरफ्तार; पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से थे गहरे संबंध

Pakistani agent: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। हिसार पुलिस ने शनिवार को ज्योति को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर ले लिया। पिछले एक हफ्ते में ज्योति के अलावा हरियाणा से 3 और पंजाब से 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट किए।
Also Read This: भारत पर किए पाकिस्तानी हैकर्स ने 15 लाख साइबर अटैक; कामयाब सिर्फ 150
हिसार पुलिस के मुताबिक, ‘ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी। सोशल मीडिया के माध्यम से भारत की गोपनीय जानकारी भेज रही थी। तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी ज्योति पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर थी। ज्योति दो बार सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई। इसके अलावा एक बार वह करतारपुर साहिब कॉरिडोर के जरिये वहां गई।
हिसार पुलिस के मुताबिक, 15 मई को DSP जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने ज्योति को उसके घर से हिरासत में लिया। उसके खिलाफ हिसार सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। केंद्रीय एजेंसियां ज्योति से पूछताछ कर रही हैं।
ज्योति हिसार की रहने वाली, बीए तक पढ़ाई की
ज्योति की उम्र 33 साल है। उसका घर हिसार के न्यू अग्रसेन कॉलोनी में है। BA की पढ़ाई की है। अविवाहित है और ज्यादातर दिल्ली में रहती है। 6 मई को वह हिसार से दिल्ली गई थी।
ज्योति के पिता हरीश कुमार मल्होत्रा बिजली निगम से रिटायर्ड हैं। ज्योति का पासपोर्ट 22 अक्टूबर 2018 को बना था। यह 21 अक्टूबर 2028 तक वैध है। ज्योति और उनके पिता के खिलाफ पुलिस में कोई पुराना मामला दर्ज नहीं है।
Also Read This: पलक हर तीसरे लड़के को कर रही डेट; जानें ऐसा क्यों बोलीं श्वेता तिवारी
Pakistani agent: ऐसे पाकिस्तानी एजेंट्स के संपर्क में आई ज्योति
साल 2023 से जासूसी का शक: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2023 में ज्योति ने पाकिस्तान की यात्रा की थी। यह यात्रा उसने उच्चायोग के जरिए वीजा लेकर की थी। इस दौरान ज्योति की मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जिसके साथ उसके गहरे संबंध बन गए।
सोशल मीडिया के जरिए एजेंटों (Pakistani agent) के संपर्क में रही: रिपोर्ट के अनुसार, ज्योति इन एजेंटों के साथ वॉट्सएप, टेलीग्राम और स्नेपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए संपर्क में रही। वह न केवल पाकिस्तान के पक्ष में सोशल मीडिया पर सकारात्मक छवि पेश कर रही थी, बल्कि उसने संवेदनशील जानकारियां भी साझा कीं। ज्योति को दानिश और उसके सहयोगी अली अहसान के जरिए पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों (PIO) से मिलवाया गया, जिन्होंने पाकिस्तान में उसके आने-जाने और रहने की व्यवस्था कराई।
दानिश को इसी महीने भारत छोड़ने को कहा गया: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को जासूसी में शामिल होने के आरोप में 13 मई 2025 को भारत सरकार ने परसोना नॉन ग्राटा घोषित किया और उसे देश छोड़ने का आदेश दिया गया।
पिता ने कहा- पुलिस ने हमारे मोबाइल-लैपटॉप जब्त किए
ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा- पुलिस ने कहा कि वह पाकिस्तान गई थी। इससे पहले वीजा वगैरह भी मंगवाए थे। पासपोर्ट भी है। फिर भी लड़की को पकड़कर ले गए। पुलिस गुरुवार (15 मई) को आई थी। उन्होंने घर का सामान भी खंगाला। मेरा और मेरे भाई का फोन, लैपटॉप, बैंक की पासबुक भी ले गए। मैं ज्योति से मिला, उसने कहा कि मेरे पास कुछ भी गलत नहीं मिला।
NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar




