चेयरपर्सन मेघा भंडारी के नेतृत्व में माता प्रकाश कौर श्रवण निशक्त जन कल्याण केंद्र में हवन यज्ञ का आयोजन

Havan Yagna

Havan Yug: चेयरपर्सन मेघा भंडारी के नेतृत्व में माता प्रकाश कौर श्रवण एवं निशक्त जन कल्याण केंद्र, करनाल में नए शिक्षण सत्र 2025-26 की शुरुआत पर हवन यज्ञ (Havan Yagna) का आयोजन किया गया। आर्य समाज द्वारा करवाए गए हवन यज्ञ में सभी की आहुति से वातावरण पवित्र और मंगलमय बना। इस अवसर पर करनाल की महापौर रेनू बाला गुप्ता  और वार्ड नंबर 8 से नगर निगम पार्षद संकल्प भंडारी, केंद्र के सहायक निदेशक दिनेश सिंह, आर्य समाज सेक्टर 6 के प्रधान आनंद, योगेश, आर्य समाज महिलाएं व सभी अध्यापक, स्टाफ और बच्चे भी मौजूद रहे।

Advertisement

Also Read This: प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नही: जगमोहन

चेयरपर्सन मेघा भंडारी के नेतृत्व में आयोजित इस हवन यज्ञ में सभी ने बढ़-चढक़र भाग लिया और देवताओं को प्रसन्न करने के लिए आहुति दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सुख-शांति और कल्याण की कामना की। हवन यज्ञ (Havan Yagna) के आयोजन से केंद्र में एक पवित्र और मंगलमय वातावरण बना, जिससे नए सत्र की शुरुआत के लिए एक अच्छा माहौल तैयार हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने केंद्र के कार्यों की सराहना की और आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Also Read This: हरियाणा प्रदेश खेलों का बन गया हब – पंवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button