Haryana के हिसार में 2 साल का रिकॉर्ड टूटा: 19 जनवरी के बाद बारिश की संभावना

imd

IMD: हरियाणा में आज से पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। इससे मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में कोहरे और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला में कोल्ड-डे की स्थिति है। सोनीपत, पानीपत, भिवानी, फतेहाबाद समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया है, तेज सर्द हवाएं चल रही है। कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य हो गई है। इससे पहले गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे और शीतलहर का असर बना रहा।

Advertisement

Also Read This: Gold Rate: सोने व चांदी की कीमतों में आज फिर जबरदस्त तेजी, आइए जानें अपने शहर का रेट

गुरुवार को राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी औसतन 4.3 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से नीचे बना हुआ है। ठंड के असर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने विंटर होलीडे 2 दिन और बढ़ा दिया है।

हिसार में 2 साल बाद फिर ऐसी ठंड

पिछले 15 सालों में पांचवीं बार ऐसा हुआ है, जब हिसार में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री तक पहुंचा। हिसार में न्यूनतम तापमान ने पिछले 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2025 में 15 जनवरी को तापमान 3.5 डिग्री, 2024 में 16 दिसंबर को 1.1 डिग्री दर्ज किया था। नारनौल में तापमान 1.5 डिग्री, जींद के पांडु पिंडारा में 2.6 डिग्री और सिरसा में 2.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Also Read This: क्या अमेरिका की धमकी के बाद पीछे हटा ईरान

IMD: आगे कैसा रहेगा मौसम…

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 और 18 जनवरी को ठंड के असर में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। अधिकांश जिलों में फिर कोल्ड की कोई चेतावनी नहीं रहेगी। हालांकि रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बना रह सकता है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी व 19 जनवरी रोत को आने की संभावना है। इससे मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है जिससे 17 व 18 जनवरी को बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। 19 जनवरी के बाद भी राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button