भूलकर भी इन चीज़ों को कच्चा खाने की न करें गलती: हो सकती है एलर्जी और इंफेक्शन

Health Tips
image source google

Health Tips: क​च्ची सब्जियां, कच्चा अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा कई लोग मानते हैं और इसे कच्चा खाना ही पसंद करते हैं। मगर, क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिन्हें कच्चा खाना नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि इनमें टॉक्सिक एलिमेंट्स, हार्मफुल जर्म्स, बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इन्हें कच्चा खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम हो सकती है।

Also Read This: जम्मू-श्रीनगर में सन्नाटा, चार दिन बाद बंकर से निकले बॉर्डर के लोग

Advertisement

अंडा

अंडा कच्चा खाया जा सकता है। बड़ी संख्या में लोग खाते भी हैं। इनमें बॉडी बिल्डर, वर्कआउट करने वाले प्रमुख रूप से शामिल हैं। अंडे में सैल्मोनेला बैक्टीरियम होता है। इसे कच्छा या अधपका खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। बेहतर है कि इसे अच्छी तरह से उबाल कर खाएं।

Health Tips: मशरूम

वाइल्ड मशरूम में टॉक्सिन होता है, जो ह्युमन ऑर्गन को डैमेज कर सकता है। इससे उल्टी आ सकती है। इसे पकाकर खाने से इसमें मौजूद टॉक्सिक बेअसर हो जाता है। बटन मशरूम को कच्चा खाया जा सकता है, यह सेफ है।

Also Read This: जम्मू-कश्मीर-पंजाब और राजस्थान में हालात सामान्य

आलू

आलू हर घर में खाए जाने वाली सब्जी है। मगर, इसे भूनकर, पकाकर या ऊबालकर ही खाएं। आलू में सोलेनाइन नामक एक जहरीला पदार्थ पाया जाता है। इसे कच्चा खाने से उल्टी,मतली, न्यूरोलॉजिकल समस्या हो सकती हैं। शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए पूरी सावधानी बरतें।

बीन्स या राजमा

बीन्स, राजमा सेहत के लिए फायदेमंद हैं और यह घरों-घर बनने वाली सब्जी है। मगर, कच्चा बीन्स या राजमा में लेक्टिन्स नाम का प्रोटीन होता है। अगर, आप इसे कच्चा खाएंगे तो उल्टी, पेट दर्द हो सकता है। इसे अच्छे से धोएं, फिर पकाएं या ऊबालें। ऐसा करने से लेक्टिन्स निकल जाता है। फिर ये सेफ है।

Also Read This: अगले कुछ महीने में इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

पत्तागोभी

पत्ता गोभी को कभी भी कच्चा न खाएं। इसे पकाकर खाने से गैस प्रोड्यूस करने वाली प्रॉपर्टीज कम हो जाती हैं। पेस्टिसाइड खत्म हो जाते हैं। कद्दू, लौकी, टिंडा , भिंडी, बरबट्टी को भी पकाकर खाएं।

कोई भी सब्जी, या भाजी ​आज के समय में बिना पेस्टिसाइड्स के छिड़काव के नहीं उगाई जा रही है। इसलिए जरुरी है कि जब भी सब्जियां घर लाएं तो इन्हें अच्छे से धोकर, पकाकर या फिर ऊबालकर ही खाएं। तभी हम सेफ रहेंगे।

NEWS SOURCE Credit : lalluram

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button