Haryana में आज से और बढ़ेगी ठंड: पारा सामान्य से 3.7°C नीचे

imd

IMD: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हुई ओलावृष्टि, गरज-चमक और तेज हवाओं के बाद अब कड़ाके की ठंड और कोहरे ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 जनवरी के लिए राज्य में प्रतिकूल मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार पूरे हरियाणा में शीतलहर और घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। विशेष रूप से अंबाला, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल जैसे जिलों में सुबह के समय दृश्यता काफी कम रह सकती है।

जरूर पढ़े: Haryana में IMD का 18 जिलों में अलर्ट: आज बारिश के आसार

अधिकतम तापमान 8.7 तक गिरा

राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 2.1°C की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का औसत तापमान सामान्य से 3.7°C नीचे रहा, जिससे दिन में काफी ठंड महसूस की गई।

जरूर पढ़े: चांदी अपने सर्वोच्च शिखर पर: 10 फीसदी बढ़ गए 24 घंटे में दाम

कैसा रहेगा आगे मौसम

29 और 30 जनवरी के दौरान भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 31 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 1 फरवरी से एक नए ‘पश्चिमी विक्षोभ’ के सक्रिय होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button