मां वैष्णो देवी यात्रा में श्राइन बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव: कटरा में भारी बारिश और बर्फबारी का कहर

Mata Vaishno Devi: जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद पवित्र श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार (23 जनवरी) को बताया कि जम्मू-कश्मीर में मौसम तेजी से बदला है। कटरा और आसपास के इलाकों में सीजन की पहली बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके बाद अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से तीर्थ यात्रा रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। बारिश और बर्फबारी से रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है।
Also Read This: मां वैष्णो देवी यात्रा में श्राइन बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव
मंदिर की ओर जाने की इजाजत नहीं
माता रानी के श्रद्धालुओं को सुरक्षा कारणों के चलते कटरा में ही रोक दिया गया है। NDTV के मुताबिक, तीर्थयात्रियों को अगले आदेश तक कटरा में ही रुकने के लिए कहा गया है। अगले आदेश तक किसी भी यात्री को बेस कैंप से मंदिर की ओर जाने की इजाजत नहीं होगी।
Also Read This: सोने की जगह चांदी की बढ़ रही खरीद: बढ़ रही चांदी की चमक
त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मशहूर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi) ताजी बर्फ से ढक गया है। इससे खड़ी चढ़ाई वाले रास्ते और आस-पास के पहाड़ एक शांत सर्दियों के नजारे में बदल गए। गुरुवार शाम को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हुई और यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रही।




