आतंकियों के 2 मददगार जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए; पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप

Spying for Pakistan

Spying for Pakistan: जम्मू-कश्मीर में शोपियां के डीके पोरा इलाके में आर्मी और CRPF ने जॉइंट ऑपरेशन में आतंकियों की मदद करने वाले दो सहयोगियों को अरेस्ट किया है। इनके पास से दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 कारतूस बरामद किया गया।

Advertisement

Also Read This: पाकिस्तान की जिन चौकियों से किया गया सीजफायर का उल्लंघन! जवाबी कार्रवाई में मिट्टी में मिला दिया गया

वहीं यूपी ATS ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस (Spying for Pakistan) को गिरफ्तार किया है, जो भारत-पाक सीमा पर माल की तस्करी कर रहा था और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहा था। ATS के अनुसार, संदिग्ध जासूस की पहचान शहजाद के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद का रहने वाला है।

Also Read This: सीजफायर को लेकर पाक DGMO से बातचीत होगी या नहीं; भारतीय सेना का बयान आया सामने

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा था, ‘हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को जानकारी देना अपराध है। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माना है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए।

Also Read This: Operation Sindoor से देश का हर नागरिक उत्साहित

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने राहुल गांधी के विदेश मंत्री पर लगाए आरोपों पर कहा कि ऑपरेशन शुरू होने के बाद हमने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि हम आतंक के अड्डों पर हमला करेंगे। पाकिस्तान ने बातचीत से इनकार कर दिया और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी।

NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button