बादली बलिदान दिवस पर किया वादा हुआ पूरा: ग्राम कौल में भव्य मूर्ति स्थापना एवं अनावरण

raja ror

Raja Ror: बादली बलिदान दिवस पर ग्राम कौल की जनता से किया गया वादा आज साकार हो गया। ग्राम कौल में राजा रोड़ (Raja Ror) चौक पर भव्य मूर्ति स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

Advertisement

जरूर पढ़े: हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मूर्ति अनावरण के बाद विधायक सतपाल जाम्बा ने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि समाज के वीरता, त्याग और गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का कार्य है। उन्होंने कहा कि बादली बलिदान दिवस पर जो वादा किया गया था, उसे आज पूरा कर समाज के सम्मान को नई पहचान दी गई है।

विधायक सतपाल जाम्बा ने अपने संबोधन में कहा

“हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर कार्य कर रही है। छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलना ही हमारा संकल्प है। समाज की एकता और भाईचारा ही क्षेत्र की असली ताकत है। किया हुआ वादा निभाना हमारी प्राथमिकता है और आगे भी जनभावनाओं का सम्मान करते रहेंगे।”

जरूर पढ़े: कमाल का है प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि यह अवसर वीरता, त्याग और हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। समाज की भागीदारी से ही विकास और परंपरा दोनों को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर समस्त समाज एवं ग्रामवासियों ने विधायक सतपाल जाम्बा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गांव में ऐतिहासिक कार्य संभव हुआ है। ग्रामीणों ने इसे गांव के गौरव का दिन बताते हुए विधायक की प्रतिबद्धता और सक्रियता की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button