पंचकूला के इस्कॉन मंदिर में बाल गोपाल को लगाया रंग: हरियाणा में कोरड़ा मार होली

Bal Gopal: हरियाणा समेत देशभर में आज होली का त्योहार (Bal Gopal) धूमधाम से मनाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में कोरड़ा मार होली खेली जा रही है। जगह-जगह डीजे लगाकर लोग नाच-गाकर होली मना रहे हैं। युवकों की टोलियां भी सड़कों पर घूम रही हैं।
Advertisement
जरूर पढ़े: बादली बलिदान दिवस पर किया वादा हुआ पूरा
फतेहाबाद में जहां देवर-भाभी के कोरड़ा मार होली खेलते विजुअल सामने आए तो वहीं सोनीपत की सोसाइटी में युवतियां डांस कर धूमधाम से होली सेलिब्रेट करती दिखीं।
सड़कों पर जगह-जगह पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




