Haryana के 12 जिलों में तेज गरज के साथ बारिश: तेज हवा से गिरा पेड़

IMD: हरियाणा में शुक्रवार को करीब 12 जिलों में बारिश हुई, जबकि सिरसा और फरीदाबाद के कुछ इलाकों में ओले भी पड़े। गुरुग्राम में बारिश के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। लंबा ट्रैफिक जाम रहा, जिससे ऑफिस, स्कूल और बाजार जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पानीपत में हाईवे और अंबाला में कॉलोनी में जलभराव हो गया।
Also Read This: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज
बारिश और तेज हवा से पंचकूला में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिकारियों का कहना है कि तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ों के गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सीएम नायब सैनी बारिश के बीच ही चड़ीगढ़ के सेक्टर तीन स्थित सुभाष पार्क पहुंचे और वहां लगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के सामने नमन किया। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 7 जिलों कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 25 जनवरी तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
Also Read This: Masoom Sharma सिंगर के 19 गाने आपत्तिजनक करार
ओले गिरने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में आने वाले 2 दिनों तक बारिश की संभावना है। राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश का सबसे अधिक प्रभाव देखा जा रहा है। अंबाला, पंचकूला, नारायणगढ़, जगाधरी, बराड़ा और शाहाबाद में ओलावृष्टि और 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की चेतावनी है।




